फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Home Minister said: Security grid will be strengthened to prevent cross-border infiltration

गृहमंत्री बोले: सीमापार से होने वाली घुसपैठ रोकने के लिए मजबूत होगा सुरक्षा ग्रिड, घाटी से पूरी तरह आतंकियों का होगा सफाया

Sat, 19 Feb 2022 01:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 01:54 PM IST
सार

नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश। बताया वर्ष 2018 के मुकाबले 2021 में आतंकी गतिविधियों में भारी गिरावट, आधी रह गईं घटनाएं। बैठक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Home Minister said: Security grid will be strengthened to prevent cross-border infiltration
नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : पीआरओ

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा इंतजामों को सराहनीय करार देने के साथ ही सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के निर्देश दिए। दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठ को पूरी तरह से रोकते हुए आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया किया जाए। इसके लिए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने की जरूरत है, जिसे सुरक्षा बल आपसी समन्वय से अंजाम दें।

विज्ञापन

दो वर्ष में आतंकवाद पर लगाम लगाने में काफी हद तक सफलता

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे समेत विभिन्न सुरक्षा बलों के आला अफसरों की मौजूदगी में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्ष में आतंकवाद पर लगाम लगाने में काफी हद तक सफलता मिली है।

विज्ञापन


वर्ष 2021 में 42 जवान शहीद हुए

इस दौरान आतंकी घटनाओं की संख्या भी करीब आधी रह गई है। इस दौरान बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2018 के दौरान 417 आतंकी वारदातें हुईं थीं, जो वर्ष 2021 में घटकर 229 रह गईं। वर्ष 2018 में सुरक्षा बलों के 91 जवान शहीद हुए थे। वर्ष 2021 में 42 जवान शहीद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी बोले - विकास पर भी चर्चा अमरनाथ यात्रा पर केंद्र लेगा फैसला

दिल्ली में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर में विकास गतिविधियों की प्रगति पर भी चर्चा हुई है। बैठक को फलदायी बताते हुए एलजी ने कहा कि विकास की वर्तमान स्थिति से गृह मंत्री को अवगत करवाया गया है।



श्री अमरनाथ यात्रा शुरू करने संबंधी सवाल पर एलजी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से यात्रा नहीं हो पाई है। इसे लेकर केंद्र के परामर्श से हालात की समीक्षा करते हुए जल्द फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed