फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Heavy rain accompanied by thunderstorm in Jammu and Kashmir

घाटी में आंधी-पानी का कहर: कई जगह गिरे पेड़... घरों की उड़ीं छतें, बिजली गुल; बादल फटने की आशंका

Thu, 17 Apr 2025 10:43 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/श्रीनगर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Apr 2025 10:43 AM IST
सार

कई जगह ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ तार टूटे हैं। संभाग के कई इलाकों में भी बिजली गुल हो गई है। जम्मू के बाहु फोर्ट में मोबाइल टावर गिरने से कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
Heavy rain accompanied by thunderstorm in Jammu and Kashmir
मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बुधवार दोपहर तक तेज धूप रहने के बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। कश्मीर में तेज हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू संभाग में 68.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने कहर बरपाया। रियासी के महौर में अचानक आए मलबे से कई घट पट गए। यहां बादल फटने की आशंका जताई जा रही है। राजोरी शहर से स्टे फतेहपुर क्षेत्र में बिजली गिरने से जूट फैक्टरी में आग लग गई। आधे घंटे भी ज्यादा आंधी से घरों में भूकंप की तरह कंपन महसूस होता रहा।

विज्ञापन


जम्मू शहर के पंजतीर्थी में राजभवन के पास और अन्य इलाकों में पेड़ गिरे हैं। इससे बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कई जगह ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ तार टूटे हैं। संभाग के कई इलाकों में भी बिजली गुल हो गई है। जम्मू के बाहु फोर्ट में मोबाइल टावर गिरने से कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जैन बाजार में पानी की टंकी ध्वस्त हो गई। डोगरा हॉल रोड पर सचिवालय की दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन

श्रीनगर में टिन की छतें उड़ीं
श्रीनगर में भी दोपहर बाद चलीं तेज हवाओं से डल झील में शिकारा पलट गया। पुलिस ने तत्काल तीन पर्यटकों को झील से सुरक्षित निकाल लिया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद मध्य और उत्तरी कश्मीर में तेज बारिश शुरू हुई। कुछ इलाकों में तेज हवाओं से टिन की छतें उड़ गईं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। 

पस्सियां गिरने से बनी-भद्रवाह मार्ग बंद
बारिश के बाद गूल माता मंदिर के पास पस्सियां गिरने से बनी-भद्रवाह मार्ग बंद हो गया है। कई वाहन रास्ते में फंसे हैं। कठुआ में रात करीब साढ़े आठ बजे आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। बाजारों में देखते ही देखते रौनक गायब हो गई। बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगह पेड़ गिरे हैं।

18 और 19 को बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को मौसम शुष्क रहेगा। 18 व 19 अप्रैल को तेज हवाएं चलने के साथ बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम पारा 36.7 और न्यूनतम 24.7 डिग्री दर्ज किया गया है। खराब मौसम के बीच प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को डल झील में न उतरने की सलाह दी है। उधर, जम्मू में दिन भर मौसम साफ रहने के बाद रात सात बजे के करीब अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा। आंधी और बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हो गई।

आपदा की स्थिति में करें 112 नंबर डायल
जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने तूफान आने और बारिश की चेतावनी दी है। इसमें जम्मू, डोडा, भद्रवाह, रामबन, बटोट, पटनीटॉप, उधमपुर, बनिहाल, काजीगुंड, अखनूर, वैष्णो देवी और जम्मू क्षेत्र में एहतियात बरतने को कहा है। साथ ही घर में रहने की सलाह दी है। आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed