{"_id":"56eae5264f1c1b7f258b45e0","slug":"graned-attacked-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: थाने पर ग्रेनेड हमला कर फरार हुए आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: थाने पर ग्रेनेड हमला कर फरार हुए आतंकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर स्थित पारिमपोरा पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने वीरवार को ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला वीरवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे हुआ। ग्रेनेड पुलिस स्टेशन की बाहरी दीवार के पास गिरकर जोरदार धमाके के साथ फट गया।
गौरतलब है कि धमाका होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और आसपास के इलाकों में मौजूद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और हमलावर आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
दरअसल इलाका श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ता है, इसी वजह से हमले के बाद राजमार्ग पर चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि कोई आतंकी फरार न हो सके।