फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   four terrorist arrested in srinagar

5 सरपंचों की करनी थी हत्या, हिजबुल के 4 आतंकी गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2013 07:36 PM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
श्रीनगर/ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
four terrorist arrested in srinagar

जम्मू कश्मीर में पवित्र रमजान का महीना भी आतंकियों के लिए डर का सबब नहीं बन रहा।

विज्ञापन


यहीं कारण है कि सीमा पार से मिले निर्देश के अनुसार आतंकियों की ईद तक पांच सरपंचों की हत्या करने की योजना थी।

लेकिन सुरक्षा बलों और पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर उनके घृणित इरादों पर पानी फेर दिया। सुरक्षा बलों ने पिछले दिनों सरपंच पर जानलेवा हमला और पुलिस के एसपीओ की हत्या करने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

सेना तथा पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि 26 जुलाई को कंरकशिवन इलाके में सरपंच खाजिर मोहम्मद पर जानलेवा हमला किया गया था। 28 जुलाई को अंतु हमाम में एसपीओ मुदसिर अहमद डार की गोली मार कर हत्या की गई।
विज्ञापन


कश्मीर: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घटनाओं में सोपोर निवासी हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी आसिफ अहमद डार उर्फ अशमेत के शामिल होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा सेना की 22 राष्ट्रीय रायफल्स के दल ने आसिफ के घर को घेर लिया।

उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा कर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आतंकी ने दोनों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया तथा तीन अन्य साथियों के योजना में शामिल होने की जानकारी दी।

सुरक्षा बल ने आतंकी के साथी आकिब अहमद मीर को गांव ख्वाजा (सोपोर), मेहराजुदीन उर्फ शाबिर तथा फैयाज अहमद लोन निवासी करंकशिवन को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आतंकी आसिफ, मेहराजुदीन तथा फैयाज ने 26 जुलाई को सरपंच खिजार मोहम्मद के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ी और बाहर निकलने के दौरान उन्हें गोली मार फरार हो गए।

28 जुलाई को आतंकी आसिफ तथा आकिब ने अंतु हमाम गांव जाकर पुलिस के नशा विरोधी दल के सदस्य एसपीओ मुदसिर अहमद को घर से बाहर बुला कर गोली मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों हमले हिजबुल मुजाहिदीन के सीमा पार बैठे प्रमुख सैयद सलाहउद्दीन तथा इसी इलाके में सक्रिय दो कमांडरों इम्तियाज अहमद कंदरु उर्फ फैयाज और मेहराजुद्दीन हलवाई के निर्देश पर किए गए।


मेहराजुद्दीन पूर्व आतंकी रहा है। उसने वर्ष 2000 में पाक अधिकृत कश्मीर जाकर हथियारों का प्रशिक्षण भी लिया था। वर्ष 2003 में उसको पहली बार गिरफ्तार किया गया था।

वर्ष 2011 में वह जैश-ए-मोहम्मद संगठन में शामिल हुआ। जल्द ही पुलिस ने हथियारों सहित उसे फिर गिरफ्तार कर लिया।

आसिफ अहमद डार नशेड़ी बताया गया है, जबकि आकिब मीर और फैयाज अहमद भी हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा मुहैया करवाए गए हथियारों से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस के अनुसार ईद तक इन आतंकियों को पांच सरपंचों की हत्या करने के निर्देश सीमा पार से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed