फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Five big news: Hizbul terrorist involved in many terrorist crimes, Union Minister of State for Home Nityanand Rai said Jammu-Kashmir will get statehood at the appropriate time

पांच बड़ी खबरें: कई आतंकी अपराधों में शामिल हिजबुल का आतंकी ढेर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोले उचित समय पर जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा

Wed, 15 Dec 2021 04:19 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 15 Dec 2021 04:19 PM IST
सार

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के उसगाम पथरी में मंगलवार को आधी रात के बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य का दर्जा देने की समय सीमा है या नहीं के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि जम्मू-कश्मीर को उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Five big news: Hizbul terrorist involved in many terrorist crimes, Union Minister of State for Home Nityanand Rai said Jammu-Kashmir will get statehood at the appropriate time
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के उसगाम पथरी में मंगलवार को आधी रात के बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य का दर्जा देने की समय सीमा है या नहीं के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि जम्मू-कश्मीर को उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन


शहर में वर्टिकल गार्डन फेज-2 तथा पंजतीर्थी में एस्टेट क्वार्टर परिसर में पार्किंग बनेगा। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के  निदेशक मंडल की बैठक में मंगलवार को इसे मंजूरी दी गई। मंडलायुक्त डा. राघव लंगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुबारक मंडी में लाइब्रेरी व कैफेटेरिया, बाहु फोर्ट में लाइट एंड साउंड शो, तवी नदी में गिरने वाले नाले को रोकने तथा एसटीपी के निर्माण को मंजूरी दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन में भी वृद्धि होने लगी है। जिला प्रशासन की ओर से शहर के आसपास तीन क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसमें पुलिस स्टेशन जानीपुर और तहसील जम्मू नार्थ के तहत सेक्टर नंबर 2, विनायक नगर, मुट्ठी, छन्नी हिम्मत पुलिस स्टेशन और बाहु तहसील के तहत सेक्टर नंबर 04, छन्नी हिम्मत और बाहू फोर्ट पुलिस स्टेशन व बाहू तहसील के तहत गुलाब कालोनी (सुल्ताना मसजिद भठिंडी के पास) माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......


जम्मू रोपवे पर घरेलू और देशभर से आने वाले पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। क्रिसमस से पहले पीरखो-महामाया सेक्शन 2 में रोपवे की सवारी करना महंगा हो जाएगा। मौजूदा इस सेक्शन में दोनों तरफ से 150 रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन 17  दिसंबर से इसमें 300 रुपये प्रति सवारी किराया लिया जाएगा और यह दोनों तरफ से मान्य होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed