फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   fire in jammu hotel

जम्मू के होटल में लगी आग, चार लोगों की मौत

Sat, 31 May 2014 07:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 May 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
fire in jammu hotel

जम्मू में बस स्टैंड के पास बने एक होटल में बीती रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। इस आग से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 14 लोग घायल हैं।

विज्ञापन


जम्मू के बस स्टैंड के पास ही बना है होटल नीलम जिसमें ये हादसा हुआ। तीन मंजिला इस होटल में आग कैसे लगी ये फिलहाल तक नहीं पता चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट रहा।
विज्ञापन


मरने वाले लोगों की फिलहाल तक पहचान नहीं हो पाई है। घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि घायलों में से तीन का हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गोदाम में भीषण आग

आग की एक दूसरी घटना में बालनी चेक पोस्ट और बाण गंगा के बीच स्थित श्राइन बोर्ड के एक कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दोपहर तक दमकल और श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।

दोपहर करीब एक बजे स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। इस घटना में श्राइन बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ। आग की घटना में श्राइन बोर्ड का एक कर्मचारी बासुदेव सपोलिया मामूली रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार आगजनी में गोदाम में रखे भारी मात्रा में गद्दे, चुनरी, फाइबर डोर आदि जलकर राख हो गए। आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के पांच फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। जम्मू से भी फायर टेंडर बुलाए गए थे।

हालात देखते हुए पानी के निजी टैंकरों का भी सहारा लेना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पाया जा सका। अलबत्ता बोर्ड के सीओ डॉ. मंदीप भंडारी का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच का आदेश जारी कर दिया गया है। आग के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed