फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Encounter between security forces and terrorists in Battal sector

Jammu : पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम... एक जवान बलिदान, सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 24 Jul 2024 12:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Jul 2024 12:23 AM IST
सार

बट्टल सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद घुसपैठ तो नाकाम कर दिया गया है। अभियान में एक जवान का बलिदान हुआ है। 

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Battal sector
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी के बट्टल में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों ने सीमापार से घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया। गोलीबारी में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। सुरक्षाबलों ने इलाका घेर रखा है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बलिदान जवान की शिनाख्त लांस नायक सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के नागमनी गांव के रहने वाले थे।

व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा, पुंछ जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में तैनात सेना की 7 जाट रेजिमेंट और सीमा सुरक्षाबल की 158 वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार रात को अग्रिम चौकी बिच्छू से आगे बट्टल नाले के पास एम्बुश लगा रखा था। इलाके में भारी बारिश के बीच तड़के करीब तीन बजे जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले बटटल क्षेत्र से दो से तीन आतंकियों को घुसपैठ करते देखा। जवानों के ललकारने पर आतंकियों ने फायिरंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की।

विज्ञापन


इस बीच आतंकियों की ओर से फेंके गए एक ग्रेनेड की चपेट में आकर लांस नायक सुभाष चन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल वहां से उठा कर अग्रिम चौरी पर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दोरान ही वह बलिदान हो गए। इस बीच सेना और घुसपैठियों के बीच दोपहर तक गोलीबारी हुई। इसके बाद आतंकी भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज घर भेजी जाएगी पार्थिव देह

बलिदानी लांसनायक सुभाष का पार्थिव शरीर देर शाम मेंढर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के उपरांत पार्थिव देह को सेना के अधिकारियों को सौप दिया गया। बुधवार सुबह पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके गृह नगर भेजा जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed