{"_id":"598769a54f1c1b540f8b4814","slug":"encounter-begins-between-security-forces-terrorists-in-pulwama-s-samboora","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पुलवामा के संबूरा में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पुलवामा के संबूरा में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Indian Army
कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार देर रात आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ में दो लश्कर आतंकी को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलवामा के पांपोर स्थित संबूरा इलाके में सेना के इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकी में मारा गया एक आतंकी लश्कर का कमांडर बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सेना की 50 राष्ट्री़य रायफल्स और एसओजी के द्वारा इलाके में गहन सर्च आपरेशन चलाया गया था।
इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। इलाके में इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है और पूरे इलाके में भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।