फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Election date changed for Anantnag-Rajouri seat

Lok Sabha Election 2024: अनंतनाग-राजोरी सीट पर बदली चुनाव की तारीख, अब 25 मई को होगा मतदान

Tue, 30 Apr 2024 08:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Apr 2024 08:36 PM IST
सार

भाजपा, अपनी पार्टी, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी), पीपुल्स कांफ्रेंस समेत विभिन्न राजनीतिक संगठनों तथा प्रत्याशियों की ओर प्रत्यावेदन दिया गया था। जिसमें चुनाव टालने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Election date changed for Anantnag-Rajouri seat
voting - फोटो : istock

विस्तार

चुनाव आयोग ने अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट (जम्मू-कश्मीर) में मतदान की तारीख में संशोधन किया है। पहले यहां सात मई को चुनाव होना था, लेकिन अब यहां छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन


बता दें कि अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट का चुनाव टालने के लिए भाजपा, अपनी पार्टी, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी), पीपुल्स कांफ्रेंस समेत विभिन्न राजनीतिक संगठनों तथा प्रत्याशियों की ओर से दिए गए प्रत्यावेदन का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था। चुनाव टालने के लिए दिए गए प्रत्यावेदन में सभी ने खराब मौसम के कारण मुगल रोड के बंद होने को आधार बनाया था। इनका कहना था कि मुगल रोड बंद होने की वजह से प्रत्याशियों को मतदाताओं तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इससे आम मतदाताओं तक निर्धारित समय में संपर्क नहीं हो पाया। प्रत्यावेदन देने वाले प्रत्याशियों का कहना था कि यह लोकसभा सीट सीमावर्ती जिले राजोरी-पुंछ तथा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम व शोपियां को मिलाकर बनाई गई है।

विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर तथा राजोरी-पुंछ के बीच संपर्क का एकमात्र साधन मुगल रोड है जो पिछले दिनों लगातार बारिश तथा बर्फबारी के कारण कई दिनों तक बंद रहा है। नामांकन के दौरान भी सड़क बंद रही। पहले यहां का चुनाव सात मई को होना था। ऐसे में मांग की गई थी कि चुनाव को टालकर प्रत्याशियों को प्रचार के लिए कुछ समय और दिया जाए।

विज्ञापन

पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस को पुरानी तारीख से नहीं थी आपत्ति: डॉ हरबक्श सिंह

चुनाव आयोग द्वारा अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान की तारीख को संशोधित कर 25 मई की घोषणा करने के बाद प्रमुख राजनीतिक दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पीडीपी के प्रवक्ता डॉ हरबक्श सिंह ने अमर उजाला के साथ विशेष बात करते हुए कहा, "बहुत ही बदकिस्मती वाली बात है। जो मुख्य दो राजनीतिक दल हैं पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस जिनका वहां आपस में मुकाबला है उनको कोई आपत्ति नहीं थी इसमें, लेकिन यह एक चाल के तौर पर लिया गया फैसला है। इनको (भाजपा) डर है, यह महबूबा मुफ्ती को रोकना चाहते हैं। इनको पता है कि उनकी लोकप्रियता है। यह सबोटाज करने की योजना है लोकतान्त्रिक संस्थान को।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed