फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Don't need a certificate of patriotism: J & K police

देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं: J&K पुलिस

Sat, 09 Apr 2016 07:46 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 07:46 PM IST
सार

  • लाठीचार्ज के बाद हो रही आलोचनाओं पर फेसबुक का लिया सहारा
  • उनके अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस बलिदान और साहस की एक गाथा है जिसने राज्य को आतंकवाद के पागलपन से बाहर निकाला है। 
     

विज्ञापन
Don't need a certificate of patriotism: J & K police
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एनआईटी में गैर कश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद हो रही आलोचनाओं पर जम्मू कश्मीर पुलिस के तीन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें किसी से देशभक्ति और निष्पक्षता का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। इन अधिकारियों ने जवाब देने के लिए फेसबुक का सहारा लिया है। 

विज्ञापन


एसएसपी क्राइम मुबसिर लतीफी के अनुसार पुलिस बल को देशभक्ति या निष्पक्षता के किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है खासकर उनसे जिनकी वीरता उनके कीपैड से परे नहीं। उनके अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस बलिदान और साहस की एक गाथा है जिसने राज्य को आतंकवाद के पागलपन से बाहर निकाला है। 
विज्ञापन


पुलिस स्थानीय और बाहरी के बीच भेदभाव नहीं करती है। न ही लोगों की पिटाई में मजा आता है। बल प्रयोग सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है। बारामुला जिले के डीएसपी फिरोज याहया ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक वर्ग पर निशाना साधते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मेरे कई सहयोगी पूछ रहे हैं और अन्य कई सोच रहे होंगे कि हम किससे युद्ध लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं सिर्फ इतना बता सकता हूं कि यह सिर्फ एक चरण है जो समाप्त हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस को लोगों (इलेक्ट्रानिक मीडिया में) से किसी भी प्रमाण पत्र  की जरूरत नहीं है। हमें कानून के दायरे में अपना अच्छा काम जारी रखना चाहिए और इससे हमें कोईरोक नहीं सकता है। 


शोपियां जिले के एसएसपी शैलेंदर मिश्रा द्वारा एनआईटी छात्रों को सलाह दी गई है कि वह जिम्मेदारी से शब्दों का प्रयोग करें। जम्मू-कश्मीर पुलिस उच्च पेशेवर मानकों के साथ एक राष्ट्रवादी बल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed