{"_id":"571b563f4f1c1bfa248b49ae","slug":"department-of-education-will-setup-monitoring-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में होगा मोनिटिरिंग सेल का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में होगा मोनिटिरिंग सेल का गठन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 23 Apr 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में फैली अव्यवस्था को दूर करने के लिए शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मोनिटिरिंग सेल का गठन करने के निर्देश दिए हैं। मोनिटिरिंग सेल विशेष तौर पर सरकारी स्कूलों से संबंधित मिलने वाली शिकायतों और समस्याओं को लेकर काम करेगा, जिससे की विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
पूरे राज्य में 24 हजार के करीब सरकारी स्कूल हैं, जिनमें लाखों की संख्या में विद्यार्थियों को शिक्षा मिल रही है। अक्सर स्कूलों में शिक्षकों के समय पर न पहुंचने, विद्यार्थियों को जरूरत के अनुसार सुविधाएं न प्रदान करने व अन्य कई तरह की शिकायत सामने आती हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की तरफ से इन शिकायतों को लेकर गंभीरता के साथ काम नहीं किया जाता है, जिसके कारण विद्यार्थियों की समस्याएं कम होने के बजाए बढ़ती ही जाती है। इसी को लेकर अब शिक्षा मंत्री ने मोनिटिरिंग सेल गठन करने के दिशा निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
मोनिटिरिंग सेल का काम शिकायतें मिलने के बाद मामले की जांच करने का होगा। इसके अलावा मोनिटिरिंग सेल सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर भी पूरी नजर रखेगा। स्कूलों में निरीक्षण करके देखा जाएगा की विद्यार्थियों को जरूरत के अनुसार सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। मिड-डे-मील को नियम अनुसार चलाया जा रहा है कि नहीं। शिक्षा मंत्री ने इसको लेकर गंभीरता के साथ काम करने को कहा है।