फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   curfew lifted from kashmir valley

कश्मीर से कर्फ्यू हटा, इंटरनेट सेवाएं भी शुरु

Sat, 16 Feb 2013 03:24 PM IST
श्रीनगर/इंटरनेट डेस्क
श्रीनगर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 16 Feb 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
curfew lifted from kashmir valley

संसद हमले के मास्टर माइंड अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद से सात दिनों तक कश्मीर में जारी कर्फ्यू शनिवार को हटा लिया गया। घाटी में माहौल शांतिपूर्ण है। इंटरनेट सेवाएं भी शुक्रवार रात से बहाल कर दी गई है लेकिन प्रीपेड मोबाइल नंबरों पर एसएमएस सर्विस और केबल चैनलों पर स्थानीय खबरों का प्रसारण अभी भी प्रतिबंधित है।

विज्ञापन


एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घाटी के किसी भी क्षेत्र में कर्फ्यू नहीं है और माहौल शांतिपूर्ण है। लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को मुस्तैद रखा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार रात से ही इंटरनेट सेवाएं शुरु कर दी गई है जबकि केवल नेटवर्क पर राष्ट्रीय समाचार चैनलों का प्रसारण और समाचार पत्रों का प्रकाशन गुरुवार से शुरु हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को नौ फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दिए जाने के बाद से सरकार ने कश्मीर घाटी में एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगा दिया था। उस दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़पें भी हुई थीं। साथ ही इंटरनेट, मोबाइल सेवा और समाचार पत्रों के प्रकाशन तथा समाचारों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed