{"_id":"57305c934f1c1b0b0a919929","slug":"teenager-drowned-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक मनाने गए किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकनिक मनाने गए किशोर की डूबने से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 09 May 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए किशोर की नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोर का शव बरामद किया। घटना डंसाल ब्लाक के झज्झर नाले की है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए डंसाल के अस्पताल में रखा गया है। किशोर अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके पिता कहीं काम से बाहर थे और वह दोस्तों एवं अपने एक रिश्तेदार के साथ पिकनिक मनाने गया।
विज्ञापन
एसडीपीओ भारत भूषण ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे जानीपुर के रहने वाला अभि कुमार ने सूचना दी कि वह छह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए थे, तभी उनके साथ आया जानीपुर का विशाल कुमार पानी में डूब गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नाले में डूबे बच्चे की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे के बाद विशाल का शव बरामद किया गया।