फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Shoe seller robbed on knife point

चाकू की नोक पर जूता विक्रेता को लूटा

Tue, 05 Apr 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 05 Apr 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
Shoe seller robbed on knife point
- फोटो : फाइल फोटो
रेशम घर कालोनी से बस स्टैंड की तरफ आने वाले रास्ते पर अज्ञात व्यक्ति ने एक जूता विक्रेता को चाकू की नोक पर लूट लिया। यही नहीं, चाकू को गले पर रखा गया, इससे वह जख्मी हो गया। घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एक संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। तालाब तिल्लो के रहने वाले अमित डोगरा गुम्मट में जूता विक्रेता हैं। 
विज्ञापन


वह शाम को रेशमघर के पास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के गेट के सामने से बस स्टैंड को जाने वाले रास्ते गुजर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने पीछे से आकर उसके चेहरे पर रुमाल रख दिया और गले पर चाकू चिपका दिया। आरोपी ने उसके पास से 1800 रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पीड़ित नहीं जानता कि लुटेरे कितने थे, लेकिन चाकू रखने वाला एक ही था। इसी बीच चाकू उसके गले पर भी लगा। इसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 


बस स्टैंड के एसएचओ आबिद रफीकी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहां यह घटना हुई, वहां दिन को भी अंधेरा रहता है, इसी का लाभ उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed