{"_id":"5703a0624f1c1b361bc8115b","slug":"shoe-seller-robbed-on-knife-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर जूता विक्रेता को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर जूता विक्रेता को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 05 Apr 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेशम घर कालोनी से बस स्टैंड की तरफ आने वाले रास्ते पर अज्ञात व्यक्ति ने एक जूता विक्रेता को चाकू की नोक पर लूट लिया। यही नहीं, चाकू को गले पर रखा गया, इससे वह जख्मी हो गया। घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
एक संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। तालाब तिल्लो के रहने वाले अमित डोगरा गुम्मट में जूता विक्रेता हैं।
वह शाम को रेशमघर के पास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के गेट के सामने से बस स्टैंड को जाने वाले रास्ते गुजर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने पीछे से आकर उसके चेहरे पर रुमाल रख दिया और गले पर चाकू चिपका दिया। आरोपी ने उसके पास से 1800 रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पीड़ित नहीं जानता कि लुटेरे कितने थे, लेकिन चाकू रखने वाला एक ही था। इसी बीच चाकू उसके गले पर भी लगा। इसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बस स्टैंड के एसएचओ आबिद रफीकी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहां यह घटना हुई, वहां दिन को भी अंधेरा रहता है, इसी का लाभ उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।