{"_id":"570396f24f1c1bfe1ec810e0","slug":"security-forces-exchange-fire-with-militants-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब के दर्दपुरा इलाके में मंगलवार दोपहर को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पिछले कई घंटों से लगातार इलाके में गोलीबारी जारी है। यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी के अनुसार इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा दर्दपुरा के जिंदयाल गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
बाद में इलाके में घेरा सख्त किया गया और वार्निंग फायर किए गए। इसके बाद इलाके में छिपे आतंकियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसके साथ ही भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। शाम के समय अंधेरा होने पर ऑपरेशन को रात में स्थगित कर सुबह तड़के शुरू किया जा सकता है।