{"_id":"570c96bf4f1c1b255c4a6ac6","slug":"officer-s-son-dead-in-the-house-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मृत मिला अधिकारी का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में मृत मिला अधिकारी का बेटा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 12 Apr 2016 06:35 PM IST
सार
- शुरुआती जांच कह रही है कि मृतक ने मरने से पहले बड़ी मात्रा में जहर निगला
- देर तक कमरे से बाहर न आने पर दरवाजा तोड़ने पर चला पता
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विस्तार
सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का बेटा अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। युवक ठेकेदारी का काम करता था। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से परेशान था और पंद्रह दिन से अपने से बड़े ठेकेदारों, जहां पर काम करता था, वहां पर भी नहीं गया था। शव को उसके चाचा ने अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिलाल रशीद वानी (22) बठिंडी की खान एन्कलेव में रहता था। उसका एक भाई और बहन भी है। सोमवार को सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर सिर्फ एक काले रंग की निक्कर थी।
विज्ञापन
चेहरा पूरी तरह से नीला हो चुका था और हाथों की अंगुलियां नीली पड़ चुकी थीं। उसका चाचा इकबाल वानी परिवार के अन्य लोगों के साथ उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि शुरुआती जांच कह रही है कि मृतक ने मरने से पहले बड़ी मात्रा में जहर निगला।
विज्ञापन
इसकी वजह से उसके शरीर के अधिकतर हिस्से नीले पड़ चुके थे, जबकि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। एसएचओ त्रिकुटा नगर कुलदीप खजुरिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक युवा ठेकेदार एक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का भी रिश्तेदार है।
हकीकत से पर्दा उठाने को कराया पोस्टमार्टम
अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिवार वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसे लेकर करीब एक घंटे परिवार वाले विचार करते रहे, लेकिन मौत के कारणों का पता चलाने के लिए अंत में पोस्टमार्टम कराने की सहमति बनी।