फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Missing man extracted from ATMs in Mumbai, Rs

लापता युवक के एटीएम से मुंबई में निकाले दस हजार रुपये

Sat, 23 Apr 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 23 Apr 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
Missing man extracted from ATMs in Mumbai, Rs
एटीएम - फोटो : Demo Pic.
दोमाना थाना अंतर्गत पटोली ब्राह्मणा से लापता हुए युवक के एटीएम कार्ड से दस हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके बारे में अभिभावकों को पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। ये पैसे मुंबई के एक एटीएम से निकाले गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोमाना थाना अंतर्गत मौजूदा पटोली ब्राह्मणा में रहने वाला नीतिश शर्मा (19) मंगलवार से लापता है। नीतिश मूलरूप से राजोरी का रहने वाला है। उसके अभिभावकों ने नितिश के लापता होने की शिकायत दोमाना थाने में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


वीरवार को पुलिस को पता चला कि मुंबई के एक एटीएम से नीतिश के एटीएम कार्ड से दस हजार रुपये निकल गए हैं। नीतिश से अभी तक किसी का कोई संपर्क नहीं हुआ है। अभी तक यह नहीं कहा जा सकता है कि नीतिश ने एटीएम से पैसे खुद निकाले हैं या फिर किसी अन्य ने नीतिश के एटीएम का इस्तेमाल किया है। पुलिस इस बारे में जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed