फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   fight between Eunuchs

क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों में मारपीट

Sat, 19 Mar 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 19 Mar 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
fight between Eunuchs
क्राइम
अपने क्षेत्र के प्रभुत्व को लेकर शुक्रवार को किन्नरों में खूब मारपीट हुई। इसकी शिकायत दोमाना पुलिस तक पहुंची है। महंत बंदना ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। दूसरे ग्रुप को पुलिस स्टेशन आने को कहा गया है। जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बंदना ने पुलिस को बताया कि वह मिश्रीवाला में पिछले चालीस वर्ष से रहते आ रहे हैं।
विज्ञापन


उनका अपने-अपने क्षेत्र में बधाइयां मांगने का काम है। कुछ अरसे से अखनूर के किन्नर उनके क्षेत्र मिश्रीवाला, दोमाना, बरनाई, मुट्ठी आदि में बधाइयां मांग रहे हैं। शुक्रवार में जब बंदना और उसके साथी मुट्ठी में एक घर से बधाई मांग रहे थे तो अखनूर से आए किन्नरों ने उनके साथ धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात लात-घूसों और बेस बाल के बैट से मारने तक पहुंच गई। इसमें बंदना और सनम को चोटें आईं। उसने कहा कि कोई उनके क्षेत्र में आकर मांगेगा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed