{"_id":"5704cfc34f1c1b4d43c81149","slug":"clash-between-gmc-doctor-and-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी का डाक्टर और पड़ोसी भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएमसी का डाक्टर और पड़ोसी भिड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू के पैथोलॉजी विभाग के डाक्टर का अपने पड़ोस के लोगों के साथ झगड़ा हो गया। इसमें दोनों गुटों में हुई मारपीट में डाक्टर और दो महिलाओं सहित एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। जानीपुर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। चार लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालांकि देर रात तक सिर्फ डाक्टर ही अस्पताल पहुंचे थे।
पलोड़ा के रहने वाले डाक्टर अरुण देव सिंह का कहना है कि वह रात को करीब दस बजे जीएमसी से ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौटे। घर पहुंचते ही उनके घर के पीछे कुछ शराब पीकर हंगामा कर रहे थे और उन्हें गालियां दे रहे थे।
उन्होंने इसके बारे में पूछताछ की तो वह उन पर टूट पड़े। कई लोगों ने उन पर हमला कर दिया और इसमें से एक ने उनके सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार कर दिया। यही नहीं, आरोपी यहीं नहीं रुके। उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके बच्चों और पत्नी को भी धमकाया।
विज्ञापन
हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से वह अस्पताल पहुंचे। वहीं अन्य गुट में शामिल हरदेव सिंह का कहना है कि डाक्टर ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनकी पत्नी मधु और बेटी गिन्नी पर हमला किया। उनके सिर पर लाठियों से वार किए। जानीपुर थाना एसएचओ का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी है। मामले की जांच की जा रही है।