{"_id":"56e9914e4f1c1b43718b4590","slug":"2-drug-traffickers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडगाम में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बडगाम में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ड्रग्स तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने बुधवार को 2 नशा तस्करों को धर दबोचा गया। पकड़े गए तस्करों को पुलिस ने 9 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। तस्कारों के पास से लाखों की कीमत की चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बडगाम के एसएसपी फैयाज अहमद लोन और एसडीपीओ की देखरेख में एक सूचना के आधार पर जिले के चाडूरा में एसएचओ चाडूरा डीएसपी विक्रम बाहू की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
जिन्होंने इलाके के किल्ली कदल में मंगलवार देर शाम एक नाका लगाया। इस दौरान वहां से 2 संदिग्ध गुजरे, जिन्हें रुकने को कहा गया, लेकिन वह वहां से भागे। एसएचओ चाडूरा डीएसपी विक्रम बाहु ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि यह नशीला पदार्थ चरस है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब 2 किलो चरस बरामद की गई, जिसकी बाजार में लाखों की कीमत है। बाहु के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान बडगाम जिले के अस्तानपुरा छत्तरगाम के रहने वाले ताहिर हुसैन गनई और इमरान अली शेख के तौर पर हुई है। दोनों को पुलिस ने नौ दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है।