{"_id":"5a3577674f1c1baf678c200b","slug":"151345356120-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरोट में छाया तेंदुए का आतंक, जानें अब तक किस किसकों बना चुका अपना शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरोट में छाया तेंदुए का आतंक, जानें अब तक किस किसकों बना चुका अपना शिकार
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर तेंदुए की दस्तक से लोग सहमे हुए हैं। खरोट और जंगलोट के इलाके में पिछले कुछ दिन से लगातार तेंदुए की हलचल देखी जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार की मध्यरात्रि तेंदुए ने खरोट में प्रमोद सिंह की गाय को निवाला बना लिया। पूर्व सरपंच मोहन सिंह ने बताया कि उनके खेत में सुबह गाय का शव देखा गया। बाद पता चला कि यह गाय प्रमोद सिंह की थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में जंगलोट और खरोट में तेंदुए की दस्तक से लोग सहमे हुए हैं। मुसीबत यह है कि अबकी बार तेंदुआ आबादी वाले इलाके तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों ने अब शाम को घरों से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने मवेशियों की चिंता सताने लगी है। वन्यजीव विभाग के अधिकारियों को तेंदुए को पकड़ने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्हाेंने मांग की है कि जान माल की सुरक्षा को देखते हुए विभाग को इलाके में पिंजरे लगाने चाहिए।