फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   मेंढर में दो गुटों में मार पीट 16 घायल,छह की हालत नाजुक राजोरी रेफर किए गए

मेंढर में दो गुटों में मार पीट 16 घायल, छह की हालत नाजुक

Tue, 12 Dec 2017 05:22 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
मेंढर में दो गुटों में मार पीट 16 घायल,छह की हालत नाजुक राजोरी रेफर किए गए
- फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
पुंछ। मेंढर तहसील के गांव भेरा में दो गुटाें में मारपीट हो गई। इसमें 16 लोग घायल हो गए। उन्हें मेंढर उपजिला अस्पताल लाया गया। यहां से छह को जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना रविवार को दोपहर को उस समय हुई जब पारिवारिक विवाद के निपटारे के लिए बिरादरी की बैठक बुलाई गई थी। इसमें दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें एक गुट के सात और दूसरे गुट के नो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि भेरा निवासी अशफाक अहमद और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी कुछ समय पहले अपने मायके में चली गई थी। आरोप प्रत्यारोप के बाद ही दोनों तरफ से इस पारिवारिक विवाद का निपटारा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

मारपीट में घायलों में लड़के के पक्ष के अशफाक अहमद, तालिब हुसैन, मोहम्मद यासमीन, मैनाज अख्तर, वली मोहम्मद, जुल्फकार अहमद, शहनाज अख्तर शामिल हैं। वहीं लड़की पक्ष के ताहिर पुत्र, रियासत अली, रफकत अली, शहनाज कौसर, रुख्साना कौसर, मोहम्मद वसीम, मोहम्म्द नवीद, शबनाज कौसर, हक नवाज सभी निवासी भेरा मेंढर शामिल हैं। छह घायलों मोहम्मद नवीद, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद यासीन, शबनाज कौसर और जुल्फकार को राजोरी रेफर कर दिया गया हैद्घ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed