फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   धोखाधड़ी का मामला दर्ज

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 29 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने वीरवार को एक महिला की शिकायत पर उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके तलाक के फर्जी दस्तावेज बना लिए गए हैं। जिसे बाद में सांबा में कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार किरन शर्मा निवासी हीरानगर कठुआ की तरफ से कोर्ट में शिकायत दी गई थी। उसने बताया कि उसके पति चरणजीत कुमार से उसका विवाद चल रहा है। मामला सांबा कोर्ट में है। उसके पति की तरफ से कोर्ट में एक तलाक का दस्तावेज पेश किया गया। उसके माध्यम से उसके पति की तरफ से कहा गया कि उसका तलाक हो चुका है। इस पर उसके ससुर आशाराम तथा पति के दोस्त पवन कुमार के साइन भी थे। महिला ने कोर्ट को बताया कि उसने ऐसा कोई दस्तावेज साइन नहीं किया है। यह फर्जी बनाया गया है। कोर्ट ने पूछा यह दस्तावेज किस इलाके से बना है। पता चला कि जानीपुर कोर्ट से बनाया गया है। कोर्ट ने जानीपुर पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए कहा। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करने में लगी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed