फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Corona vaccination: 53 thousand teenagers got vaccinated on the first day in Jammu and Kashmir

कोरोना टीकाकरण: जम्मू-कश्मीर में पहले दिन 53 हजार किशोरों ने लगवाया टीका 

Wed, 05 Jan 2022 12:28 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 05 Jan 2022 12:28 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने गांधीनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में शुरू करवाया अभियान। एक सप्ताह में प्रदेश के 15 से 18 साल के सभी 8.33 लाख किशोरों को लगेगा टीका। 11वीं कक्षा के उदय जमवाल बने प्रदेश में पहला टीका लगवाने वाले किशोर।
 

विज्ञापन
Corona vaccination: 53 thousand teenagers got vaccinated on the first day in Jammu and Kashmir
कोरोना टीकाकरण

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग में कोविड टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधीनगर राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रदेश स्तर के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करवाया। प्रदेश के स्कूलों में बनाए गए 880 केंद्रों समेत कुल 1976 केंद्रों में पहले दिन 52689 किशोरों को वैक्सीन दी गई। जम्मू संभाग में 804 केंद्रों में 29,784 जबकि कश्मीर संभाग में बनाए गए 1172 केंद्रों में 22905 किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। उप राज्यपाल ने कहा कि अगले एक हफ्ते में 8.33 लाख किशोरों को वैक्सीन देने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। दूसरा टीका 28 दिन के अंतराल पर लगाया जाएगा।

विज्ञापन


11वीं कक्षा के छात्र उदय जमवाल को अभियान में पहला टीका लगा। वहीं, 12वीं कक्षा के छात्र एवं एनसीसी कैडेट जयप्रीत सिंह दूसरे व रवि अहिरवर प्रदेश में वैक्सीन लगवाने वाले तीसरे किशोर बने। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कोविड वैक्सीन महामारी से लड़ने के लिए कारगर उपाय है। अब किशोरों को डोज दी जा रही है। सभी किशोर टीका लगवाएं और अपने साथियों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर टीकाकरण अभियान के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर भी इस अभियान में पूरे उत्साह व तैयारी के साथ शामिल हो गया है। इस अवसर पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर, उपायुक्त अंशुल गर्ग व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हुर्रियत नेताओं ने मेडिकल और इंजीनियरिंग उम्मीदवारों को ठगा, एसआईए की चार्जशीट में खुलासा 

टीका लगवाया, पर मास्क पहनना सामाजिक दूरी नियमों को न भूलें
एलजी ने कहा कि किशोर वर्ग को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। डोज लगवाने के बाद भी मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना न भूलें।

140 छात्र कोविड पॉजिटिव 
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, कटरा के 140 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ साझा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed