फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Corona in Jammu and Kashmir: After 49 days, new cases of corona came down from 1500

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: 49 दिन बाद 1500 से नीचे आए कोरोना के नए मामले

Sat, 05 Jun 2021 10:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 05 Jun 2021 10:44 PM IST
सार

24 घंटे में 1418 नए केस मिले, 25 लोगों की मौत, 2615 मरीज हुए स्वस्थ।

विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: After 49 days, new cases of corona came down from 1500
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 49 दिन बाद कोरोना संक्रमण का ग्राफ 15 सौ से नीचे आया है। बीते 24 घंटे में 1418 नए मामले आए और 25 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 18 अप्रैल को प्रदेश में 1500 से ज्यादा मामले आए थे। नए मामलों में जम्मू संभाग में 453 व कश्मीर में 995 नए मरीज रिकॉर्ड किए गए। वहीं जम्मू संभाग में 13 व कश्मीर में 12 लोगों की जान गई। 2615 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन


अब एक्टिव मामले 28423 रह गए। संभाग स्तर पर नए मामलों में जम्मू जिले में 106, उधमपुर में 28, राजोरी में 80, डोडा में 51, कठुआ में 39, सांबा में 11, किश्तवाड़ में 28, पुंछ में 59, रामबन में 33, रियासी में 18 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 222, बारामुला में 140, बडगाम में 136, पुलवामा में 107, कुपवाड़ा में 125, अनंतनाग में 95, बांदीपोरा में 43, गांदरबल में 54, कुलगाम में 59 व शोपियां में 14 मामले आए हैं। वहीं शनिवार को हुई 25 मौतों की बात करें तो जीएमसी जम्मू में चार मरीजों की मौत हुई। राजोरी जीएमसी में चार, जीएमसी डोडा में एक, जीएमसी कठुआ में एक, अमनदीप अस्पताल पठानकोट में एक और दो मरीजों की मौत घर पर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोविड ने छुड़वाई वकालत, कोई बेच रहा दूध-पनीर, तो कोई बना पॉपर्टी डीलर

वहीं कश्मीर संभाग की बात करें तो एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में दो, स्किम्स बेमिना में दो, स्किम्स सौरा में एक्र जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में एक, एसडीएस सोपोर में एक, सीएचसी त्राल में एक, जीएमसी अनंतनाग में तीन और ट्रामा अस्पताल बिजबिहाड़ा में एक मरीज की जान गई है। कुल मिलाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 99 हजार 50 पर पहुंच गया है। कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4051 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed