फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   continue operations against terrorists

केरन सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी

Sat, 05 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 05 Mar 2016 01:25 AM IST
सार

  • दल में पांच से छह आतंकियों के होने की आशंका
  • सीमा पर सेना ने बढ़ाई सतर्कता
  • गुरुवार को घुसपैठ के दौराना मारा गया था आतंकी
  • ऑपरेशन में अब तक सेना के दो जवान घायल

विज्ञापन
continue operations against terrorists
कश्मीर में मुठभेड़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे केरन सेक्टर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा।

विज्ञापन


सेना पूरे इलाके को घेर कर संघन तलाशी ले रही है ताकि कोई भी आतंकी फरार नहीं हो सके। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केरन सेक्टर के रव्थनाड दोमारी इलाके में वीरवार को जवानों को पीओके की ओर से आतंकियों का एक दल घुसपैठ करते नजर आया।
विज्ञापन


सीमा पर सतर्क जवानों ने तो पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। इस ऑपरेशन के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दल में पांच से छह आतंकियों के होने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक इलाके में ऑपरेशन जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed