फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   congress and national conference will contest elections together

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस मिलकर लड़ेंगे चुनाव?

Tue, 17 Dec 2013 03:49 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 17 Dec 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
congress and national conference will contest elections together

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस अगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इसके संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और रियासत कांग्रेस के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज सारे विकल्प खुले होने की बात कहते रहे हैं।

हांलाकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बार-बार यूपीए में बने रहने का ऐलान किया है। वह एनडीए से किसी कीमत पर गठबंधन से इनकार भी करते रहे हैं।

उमर की नगरोटा रैली में कांग्रेस नेताओं के मंचासीन होने के बाद से दोनों दलों में चुनावी गठबंधन के संकेत मिले थे। उमर की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अब चुनाव पूर्व गठबंधन तय माना जाने लगा है।

चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए नेकां पहल कर चुकी है। नेकां ने कश्मीर की तीन सीटों श्रीनगर, उत्तरी कश्मीर और दक्षिणी कश्मीर से उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन


नेकां ने कांग्रेस के लिए जम्मू की दो सीटों और लद्दाख की एक सीट छोड़ रखी है। कांग्रेस की ओर से चुनाव पूर्व गठबंधन पर अभी कोई अधिकृत टिप्पणी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed