{"_id":"87b1c780fba73fef93428ca02991e73e","slug":"cm-umar-statement-on-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत-पाक वार्ता में खलल डालने को हुए हमले'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भारत-पाक वार्ता में खलल डालने को हुए हमले'
अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Sep 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में सांबा और हीरानगर में हुए दो नृशंस आतंकी हमलों की जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच होने वाली वार्ता में खलल डालने के उद्देश्य से आतंकी हमले किए गए।
उमर ने कहा कि यदि आप इतिहास उठाकर देखें और जिस तरह वार्ता से पहले हमले किए गए, इससे स्पष्ट होता है कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली बातचीत को पटरी से उतारने का प्रयास किया गया है।
इससे पहले भी जब अमन के लिए बातचीत की प्रक्रिया होती रही, तब इस तरह के आतंकी हमले किए गए ताकि रियासत में अमन बहाल न हो सके।
संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उमर ने कहा कि हमले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। जिस क्षेत्र में पहला हमला किया गया, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ ही दूरी पर है। सच्चाई यह है कि आतंकियों को इस क्षेत्र के बारे पूरी जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन
इससे स्पष्ट होता है कि यह ताजा घुसपैठ में भारतीय क्षेत्र में घुसे आतंकियों की करतूत है। पिछले 20 सालों में हमने जो देखा है, उससे अटकल लगाई जा सकती है कि आतंकियों के इस दल ने 24 घंटे पहले ही घुसपैठ की होगी।
विज्ञापन
एक ओर पाकिस्तान दोनों देशों के बीच वार्ता की बात करता है, वहीं दूसरी ओर आतंकी हमले होते हैं। यह पाकिस्तान का दोहरा चरित्र नहीं है?
इस सवाल पर उमर ने कहा, ‘पाकिस्तान की लोकतांत्रिक नेतृत्व की जानकारी में घुसपैठ होने या फिर आतंकी हमले किए जाने की अटकलें लगाना अभी गलत होगा। हमें यह मानना होगा कि जब भी वार्ता के प्रयास हुए हैं, समाज विरोधी ताकतों ने इसे बाधित करने का पूरा प्रयास किया है। हो सकता है कि इसकी जानकारी पाक सेना को हो।
भाजपा ने किया बंद का आह्वान
हीरानगर पुलिस स्टेशन और सांबा में आर्मी कैंप पर आतंकवादी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार 27 सितंबर को जम्मू बंद का आह्वान किया है।
पार्टी ने केंद्र की यूपीए और रियासत की गठबंधन सरकार के पाकिस्तान और आतंकवाद के प्रति नरम रवैये को आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार बताते सभी संगठनों से अपील की है कि वे जम्मू बंद को अपना समर्थन दें।