{"_id":"0dad3ca8-ada6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"china-has-sit-in-our-home-umar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चीन हमारे घर में आकर बैठ गया है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चीन हमारे घर में आकर बैठ गया है'
बनी/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मेला मैदान पर आयोजित जनसभा में पाकिस्तान और चीन से मिल रही घुसपैठ की चुनौती को गंभीर समस्या बताया।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को जनसभा में कहा कि लद्दाख हम सभी का घर है और हमारे ही घर में दुश्मन (चीन) आकर बैठ गया है। केंद्र सरकार को इसे समय रहते गंभीरता से लेना होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का कहना था कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार ने पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट लागू किया है। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए इससे बेहतर प्रावधान नहीं हो सकता।
विज्ञापन
उमर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब लोगों को इस एक्ट को प्रभावी बनाने में सहयोग देकर भ्रष्टाचार खत्म करना होगा।
उन्होंने कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में एक समान विकास सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली सरकार किसकी होगी यह कहना मुश्किल है, लेकिन हमें उम्मीद है कि जनता नेशनल कांफ्रेंस को एक और मौका देगी।