फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   changing dress sense of indian leaders

धोती-कुर्ता छोड़ नेताजी ने पहना सूट-बूट, रोज कराते हैं फेशियल!

Thu, 03 Apr 2014 12:40 PM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
changing dress sense of indian leaders

चुनावी मौसम में पसीने से लथपथ कुर्ता और जोर -जोर से बोलने के कारण भर्रायी आवाज नेताओं की पहचान हुआ करती थी। गलियों और पगडंडियों की धूल कपड़ों पर जगह बनाती थी। सुबह झक सफेद वस्त्रों में निकले नेताजी देर शाम तक जिस्म पर धूल की मोटी परत लिए घर लौटते थे।

विज्ञापन


नेताजी भले ही वातानुकूलित कमरों में चाय की चुस्की लेने के आदी रहे हों लेकिन चुनाव के दौरान वह कहीं भी किसी छोटे से ढ़ाबे में चाय-नाश्ता के लिए ठहर जाते थे। वक्त की रफ्तार ने नेताओं की इस पहचान को बदल दिया है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में सियासी दलों के प्रत्याशियों से लेकर उनके समर्थक तक अब सूटेड-बूटेड नजर आते हैं। कुछ नेता चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए रोजाना फेसियल भी कराना भी नहीं भूलते।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई नेता अपना चुके हैं सूट संस्कृति

changing dress sense of indian leaders

खादी के कुर्ते-पजामे को नेताओं की वर्दी समझा जाने लगा था। उससे पहले धोती-कुर्ता का दौर था। चुनाव के दौरान खादी कपड़ों की बिक्री बढ़ जाती थी। सियासी दलों के कार्यकर्ता और नेताओं के समर्थक भी खादी कपड़ों में ही दिखते थे। अब भी छह-सात सौ रुपये के खर्च पर नेताओं की स्थापित वर्दी तैयार हो जाती है लेकिन नेताओं को यह नहीं भाता।

अधिकांश नेता - कार्यकर्ता सफारी और शर्ट-पैंट में ही नजर आते हैं। कश्मीर में खास तरीके से बना कुर्ता पजामा परंपरागत लिबास में शामिल रहा है। कई नेता अब उसे भी त्यागकर सूट संस्कृति अपना चुके हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके पिता केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला कश्मीरी कुर्ता पजामा पहनते हैं लेकिन सूट उनकी भी पसंद है। उमर सियासी शख्सियत के अलावा सिलेब्रिटी के रूप में जाने जाते हैं। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी उनके ड्रेस सेंस की मुरीद रही हैं। इस चुनाव में भी उमर सिलेब्रिटी के रूप में ही दिखना पसंद कर रहे हैं। पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद भी सूटेड-बुटेड ही दिखते हैं। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सलवार सूट में नामांकन करने पहुंची। रंग-बिरंगा स्कार्फ उनकी पहचान में शुमार हो चुका है।

कॉरपोरेट संस्कृति से प्रभावित सियासत

changing dress sense of indian leaders

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद भी चुनाव प्रचार के दौरान सूट में ही दिख रहे हैं। पेशे से डाक्टर रहे भाजपा के प्रत्याशी डा. जीतेन्द्र सिंह ने कभी कुर्ता-पजामा नहीं अपनाया। उधमपुर सीट के सभी महत्वपूर्ण प्रत्याशी कुर्ता-पजामा को त्याग चुके हैं। जम्मू संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने जरूर कुर्ता-पजामा के साथ बास्कट(बंडी) धारण कर रखा है।

उनके कुछ समर्थक और कार्यकर्ता भी इस लिबास में दिख रहे हैं। लेकिन उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल शर्मा सफारी को ही पसंद करते हैं। मदनलाल शौक से कभी-कभार कुर्ता पजामा भी धारण कर लेते हैं लेकिन उनकी पसंद सूट ही रही है।

दरअसल अब सियासत भी कॉरपोरेट संस्कृति से प्रभावित हुई है। सियासत पर धन बल का जोर भी बढ़ा है। नेता टीवी पर भी अक्सर नजर आते हैं। ऐसे में वह खुद को स्टार की तरह पेश करना चाहते हैं। मुबंई में आतंकी हमले के बाद तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल द्वारा दिन में कई बार सूट बदलने का मामला चर्चित हुआ था। जिसके बाद उन्हें अपनी कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी। अब कई नेता भी चुनाव प्रचार के दौरान कम से दो बार सूट बदलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed