{"_id":"613e25808ebc3e5a6743990e","slug":"central-university-of-jammu-cbt-exam-will-be-conducted-from-september-16-for-admission-to-ug-pg-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू: यूजी-पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 16 सितंबर से सीबीटी परीक्षा का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू: यूजी-पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 16 सितंबर से सीबीटी परीक्षा का होगा आयोजन
Sun, 12 Sep 2021 09:36 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:36 PM IST
सार
जम्मू, सांबा, श्रीनगर, बारामुला और पुलवामा में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र। पहले चरण की परीक्षा 10.00 बजे से 12.00 बजे तक चलेगी। दूसरे चरण की 3.00 बजे से 5.00 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में यूजी, इंटेग्रेटेड और पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 16 सितंबर से सीबीटी परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा दिन के दो चरणों में ली जाएगी। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा दी हुई जानकारी के मुताबिक इस बार एनटीए सीयूसीटी की परीक्षा आयोजित कर रही है। जम्मू संभाग के दो जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक परीक्षा केंद्र जिला जम्मू और दूसरा सांबा में बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं कश्मीर संभाग के श्रीनगर, बारामुला और पुलवामा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण की परीक्षा 10.00 बजे से 12.00 बजे तक चलेगी। दूसरे चरण की 3.00 बजे से 5.00 बजे तक चलेगी। हालांकि इससे पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान ऑफलाइन मोड से सीयूसीटी की परीक्षा करवाता रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कायरता: श्रीनगर में आतंकी ने घात लगाकर इंस्पेक्टर को मारी गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ इत्यादि जिलों के कालेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे, लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा प्रणाली में भी बदलाव किया गया है। अब दिल्ली और जेएनयू की तर्ज पर परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख और समय के अनुसार परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा। प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा निर्देश और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।