फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ceasefire_violation_jnk

पाक ने फिर की गोलीबारी, अफसर शहीद

Mon, 28 Oct 2013 08:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
ceasefire_violation_jnk

भारत प्रशासित कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर हुई ताजा गोलीबारी में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर की मौत हो गई है।

विज्ञापन

भारतीय सेना के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर की एक चौकी पर मोर्टार से हमला किया। इस हमले में एक जेओसी की मृत्यु हो गई।

पाकिस्तानी सेना ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड के निकट स्थित भीम चौकी पर मोर्टार से हमला किया। यह चौकी पाकिस्तान की "कमान चौकी" से सौ मीटर से भी कम दूरी पर है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस गोलीबारी में जेसीओ प्रकाश चंद बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल जेसीओ को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। प्रकाश चंद उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले को हॉट लाइन पर पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के सामने उठाया गया है।

बातचीत
भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी अगले कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर बढ रहे तनाव को समाप्त करने के लिए बातचीत करने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय अधिकारी सोमवार और गुरुवार को पाकिस्तान के कमान चौकी तक जाने वाली बस सेवा को इस सोमवार स्थगित कर देना चाहते थे लेकिन केंद्र सरकार चाहती थी कि बस सेवा को तय कार्यक्रम के अनुसार ही भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सैन्य अधिकारी ने बताया, "केंद्र ने कहा है कि दोनों देशों के बीच विश्वास की बहाली इन मामूली झडपों से बहुत ज्यादा मायने रखती है।"

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गोलीबारी में एक सैनिक की मौत के कुछ घंटों बाद ही यह शांति बस कई यात्रियों को लेकर निकली।

दोनों देश अपने बीच की अस्थायी सीमा रेखा, जिसे नियंत्रण रेखा कहा जाता है, पर युद्धविराम बनाए रखने के लिए सहमत हैं। लेकिन दोनों देश एक-दूसरे पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं।

भारत प्रशासित कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर हुई ताजा गोलीबारी में कम से कम एक एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर की मौत हो गई है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर की एक चौकी पर मोर्टार से हमला किया। इस हमले में एक जेओसी की मृत्यु हो गई।

पाकिस्तानी सेना ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड के निकट स्थित भीम चौकी पर मोर्टार से हमला किया। यह चौकी पाकिस्तान की "कमान चौकी" से सौ मीटर से भी कम दूरी पर है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस गोलीबारी में जेसीओ प्रकाश चंद बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल जेसीओ को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। प्रकाश चंद उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले को हॉट लाइन पर पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के सामने उठाया गया है।
बातचीत

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी अगले कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर बढ रहे तनाव को समाप्त करने के लिए बातचीत करने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय अधिकारी सोमवार और गुरुवार को पाकिस्तान के कमान चौकी तक जाने वाली बस सेवा को इस सोमवार स्थगित कर देना चाहते थे लेकिन केंद्र सरकार चाहती थी कि बस सेवा को तय कार्यक्रम के अनुसार ही भेजा जाए।

एक सैन्य अधिकारी ने बीबीसी को बताया, "केंद्र ने कहा है कि दोनों देशों के बीच विश्वास की बहाली इन मामूली झडपों से बहुत ज्यादा मायने रखती है।"

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गोलीबारी में एक सैनिक की मौत के कुछ घंटों बाद ही यह शांति बस कई यात्रियों को लेकर निकली।

दोनों देश अपने बीच की अस्थायी सीमा रेखा, जिसे नियंत्रण रेखा कहा जाता है, पर युद्धविराम बनाए रखने के लिए सहमत हैं। लेकिन दोनों देश एक-दूसरे पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed