फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Bus fell into river on Jammu-Srinagar highway

J&K: अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, 16 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

Sun, 16 Jul 2017 08:32 PM IST
amarujala.com- Written By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Written By: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 16 Jul 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
Bus fell into river on Jammu-Srinagar highway
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर रामसू और बनिहाल के बीच अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 16 लोगों की मौत की सूचना है जब‌कि 30 लोग घायल हुए हैं, जबकि 8 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या 16 होने की जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह जमवाल ने पुष्टि की है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस का नंबर जेके02-0594 था। बस  पहलगाम की बताई जा रही है। घायलों को बनिहाल के सब डिविजनल अस्पताल में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल लोगों को जम्मू और श्रीनगर रेफर किया गया है। घायलों को घटना स्थल से लेने के लिए चॉपर भेजा गया है। हादसे की वजह बस का टायर फटने को बताया जा रहा था। हादसा आर्मी कैंप के करीब होने की वजह से घायलों को इलाज के लिए तत्काल रेस्क्यू बल द्वारा इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर सेना का बचाव आॅपरेशन जारी है। हादसे का शिकार हुए गंभीर घायल लोगों को हॉस्पिटल लाया जा रहा है। मामले में जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह जमवाल ने बताया कि हादसे का शिकार बस में ज्यादातर राजस्थान और बिहार के लोग थे। उन्होंने बताया कि बस में कुल 46 लोग थे, जिनमें से 16 की मौत हुई है। हादसे शिकार कोई भी यात्री लापता नहीं है।

बस दुर्घटना के बाद अमरनाथ यात्रा पर मरने वाले यात्रियों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा दुर्घटना में मरने वालों से बेहद दुखी हूं, मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार वालों के साथ हैं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राज्यपाल

Bus fell into river on Jammu-Srinagar highway
हादसे के बाद हेलीपैड पर पहुंचे राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि रामबन के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है।उन्होंने आगे कहा कि घटना स्थल पर सीएम मुफ्ती मुझे बचाव अभियान चलाया है।

घायल अमरनाथ यात्रियों को इलाज के लिए जम्मू और श्रीनगर के अस्पलात में भेजा गया है।  इसके साथ ही राजनाथ ने मामले के संदर्भ में जम्मू-कश्मीर के गवर्नर एन.एन. वोहरा से भी टेलीफोन पर बातचीत की। हादसे के बाद खुद राज्यपाल एनएन वोहरा घटनास्थल पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed