फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bsf jawan injured in pak firing in jammu

सीमा पर पाक ने फिर की गोलीबारी, एक जवान घायल

Sun, 11 Aug 2013 12:23 PM IST
जम्मू/एजेंसी
जम्मू/एजेंसी Updated Sun, 11 Aug 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
bsf jawan injured in pak firing in jammu

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बावजूद सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं पर कोई लगाम नहीं लग रही है। जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।

विज्ञापन


बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अल्फा मछियाल चौकी पर सुबह में पाकिस्तानी स्नाइपरों ने गोलीबारी की। इसमें बीएसएफ जवान पवन कुमार जख्मी हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नापाक करतूत के बाद भारत को ही दोषी ठहरा रहा पाक


उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

पिछले एक सप्ताह में भारतीय जवानों पर पाकिस्तानी स्नाइपरों के हमले की यह दूसरी घटना है। पांच अगस्त को सांबा जिले में हुई गोलीबारी में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल राम निवास मीणा घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर गोलीबारी, भारत-पाक कारोबार को करेगी छलनी


सीने में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी, फिलहाल उनका एम्स में इलाज हो रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी हमले में पांच जवानों की मौत से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। शनिवार को भी पूंछ जिले में पाकिस्तान सेना ने कई भारतीय चौकियों पर सात हजार राउंड फायरिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed