{"_id":"654ee9751fb48a3fe70336b9","slug":"bsf-head-constable-lal-fam-kima-martyred-in-firing-by-pakistani-rangers-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी पर कहर बनकर टूट पड़े थे बलिदानी कीमा: बचाई थी दर्जनों सैनिकों की जान, कर दी थी पूरी मशीनगन खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी पर कहर बनकर टूट पड़े थे बलिदानी कीमा: बचाई थी दर्जनों सैनिकों की जान, कर दी थी पूरी मशीनगन खाली
Sat, 11 Nov 2023 08:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Nov 2023 08:09 AM IST
सार
लाल फाम कीमा के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) रहे सुखमिंदर ने एक भावुक पोस्ट के जरिये उनकी वीरता को याद किया है, जब कीमा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक आतंकी पर पूरी मशीनगन खाली कर दी थी और अपने दर्जनभर साथियों को बचा लिया था।
विज्ञापन
बलिदानी लाल फाम कीमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बलिदान हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल लाल फाम कीमा को बृहस्पतिवार को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
लाल फाम कीमा के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) रहे सुखमिंदर ने एक भावुक पोस्ट के जरिये उनकी वीरता को याद किया है, जब कीमा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक आतंकी पर पूरी मशीनगन खाली कर दी थी और अपने दर्जनभर साथियों को बचा लिया था। सुखमिंदर ने लिखा, वह एक निडर सैनिक थे, उन्होंने 1998 की सर्दियों में जम्मू-कश्मीर में एक अभियान के दौरान गूल गांव में मिट्टी के घर के अंदर छिपे एक आतंकी को मार गिराने के लिए लाइट मशीन गन खाली कर दी थी। आइजोल के रहने वाले कीमा 1996 में सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए थे और इस समय बीएसएफ की 148वीं बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन
आतंकी को ग्रेनेड से पिन निकालते देख लिया था
पूर्व सीओ ने लिखा, गोलीबारी करने वाले कोई और नहीं, बल्कि लाल फाम कीमा ही थे। दरअसल, उन्होंने आखिरी सांसें ले रहे एक आतंकी को ग्रेनेड से पिन हटाते हुए देख लिया था। घर में धमाके के बाद जब बाकी जवान अंदर घुसकर तलाशी में लगे हुए थे, तब कीमा हमेशा की तरह सतर्क रहते हुए सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। अपनी सतर्कता के कारण ही उन्होंने ग्रेनेड से पिन निकालते हुए आतंकी को देख लिया था।
विज्ञापन