फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BJP trying to convince Sajjad Lone

नाराज हुए सज्जाद लोन को मनाने में भाजपा के पसीने छूटे

Tue, 10 May 2016 10:58 AM IST
Updated Tue, 10 May 2016 10:58 AM IST
सार

  • नाराज सज्जाद को मनाने में भाजपा के पसीने छूटे
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का भी दायित्व चाहते हैं
  • अभी इस पद का काम संभाल रहे मंत्री को भी मनाना पड़ रहा

विज्ञापन
BJP trying to convince Sajjad Lone
भाजपा कोटे के मंत्री सज्जाद लोन - फोटो : Sanjay Gupta

विस्तार

विभाग बंटवारे से नाराज चल रहे भाजपा कोटे के मंत्री सज्जाद लोन को मनाने में भगवा खेमे को पसीने छूट रहे हैं। सरकार गठित हुए एक महीने से अधिक समय हो गया, लेकिन अब तक उन्होंने समाज कल्याण मंत्री का पद नहीं संभाला है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भी चाहते हैं। भाजपा की मुश्किल यह है कि रूठे सज्जाद को मनाने के लिए अपने ही कोटे से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व संभाल रहे मंत्री की भी मान मनौव्वल करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हालांकि, भाजपा सूत्रों का दावा है कि सब कुछ ठीक कर लिया गया है। जल्द ही सज्जाद विभाग का कामकाज संभाल लेंगे।  चार अप्रैल को शपथग्रहण के बाद जब विभागों का बंटवारा हुआ तो सज्जाद ने कार्यभार नहीं संभाला। इसके बाद उनके इस्तीफे की खबर आई, लेकिन भाजपा ने साफ किया था कि इस्तीफे जैसी कोई बात नहीं है। इस संबंध में आधिकारिक रूप से इस्तीफा नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सज्जाद का साथ नहीं छोड़ना चाहती

BJP trying to convince Sajjad Lone
न‌िर्मल स‌िंह भाजपा व‌िधायक दल के नेता हैं। - फोटो : Amar Ujala

सज्जाद को मनाने की कोशिशें पिछले एक महीने से चलती रहीं, लेकिन, वे मुफ्ती मंत्रिमंडल में अपने पास रहे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की मांग पर अड़े रहे। इस बीच, पार्टी की ओर से इस विभाग का काम संभाल रहे मंत्री को मनाने की भी कोशिशें चलती रहीं।

अब जाकर बात पक्की हो गई है। उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि सज्जाद जल्द ही कार्यभार संभाल लेंगे। उनसे बातचीत कर मामले का हल निकालने की कोशिश की गई है।

घाटी में अपनी दमदार उपस्थिति तथा धाक बनाए रखने के लिए भाजपा किसी भी कीमत पर सज्जाद लोन को छोड़ना नहीं चाहती है। सज्जाद के बल पर ही पार्टी घाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में भीड़ जुटाने में सफल रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने घाटी में भाजपा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed