फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Bijbehara Encounter: Security forces recovered dead bodies of terrorists Junaid Mattu & Nisar Ahmed

अनंतनाग में CRPF-सेना के कैंप पर हमला, जिले में लगातार दूसरे दिन हुई आतंकी वारदात

Sat, 17 Jun 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 17 Jun 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Bijbehara Encounter: Security forces recovered dead bodies of terrorists Junaid Mattu & Nisar Ahmed
हमले के बाद मौजूद सुरक्षाबल - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के बिजबेहरा में SICOP कॉम्पलेक्स पर आतंकियों ने शनिवार सुबह हमला किया है। इस कॉम्पलेक्स में आर्मी और सीआरपीएफ कैम्प मौजूद हैं। आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद इलाके को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से घेर लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा कैंप पर दूरी से गोलीबारी की गई है। हालांकि अब तक इस आतंकी हमले के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आतंकियों के हमले के बाद सेना, जेकेपी और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को बिजबेहड़ा में हुआ आतंकी हमला सुरक्षाबलों पर दो दिन में हुआ ये दूसरा हमला है। इससे पूर्व शुक्रवार को आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस की पार्टी पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। आतंकियों के इस हमले में 6 पुलिसकर्मी शहीद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन हुआ आतंकी हमला

Bijbehara Encounter: Security forces recovered dead bodies of terrorists Junaid Mattu & Nisar Ahmed
अनंतनाग - फोटो : ANI

बिजबेहड़ा में हुआ आतंकी हमला लगातार दूसरे दिन हुआ हमला है। इससे पूर्व आतंकियों द्वारा जिले के अच्छाबल इलाके में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था। इस आतंकी हमले के दौरान 6 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। 

हमले के दौरान आतंकियों द्वारा जवानों के शवों के साथ बर्बरता किए जाने की बात भी सामने आई थी। वहीं शुक्रवार को हुए आतंकी हमले और शनिवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों के कैंप को निशाना बनाने की घटना के बाद पूरे दक्षिणी कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed