फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bhratiya modi army in Jammu and Kashmir

कश्मीर में बनी 'भारतीय मोदी आर्मी', बीजेपी ने किया खंडन

Sat, 05 Mar 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल, जम्मू कश्मीर
टीम डिजिटल, जम्मू कश्मीर Updated Sat, 05 Mar 2016 12:12 PM IST
सार

  • जम्मू कश्मीर में  'भारतीय मोदी आर्मी'  (बीएमए) का श्रीनगर में कार्यालय खोला गया। 
  • श्रीनगर के राजबाग इलाके में 'भारतीय मोदी आर्मी' के ऑफिस का उद्घाटन

विज्ञापन
bhratiya modi army in Jammu and Kashmir
भारतीय मोदी आर्मी - फोटो : सोशल मीड‌िया

विस्तार

जम्मू कश्मीर में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की एक पार्टी 'भारतीय मोदी आर्मी'  (बीएमए) का श्रीनगर में कार्यालय खोला गया। हालांक‌ि बीजेपी की जम्मू-कश्मीर ईकाई ने 'भारतीय मोदी आर्मी' के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

विज्ञापन


सोमवार को श्रीनगर के राजबाग इलाके में 'भारतीय मोदी आर्मी' के ऑफिस का उद्घाटन हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है क‌ि यह संगठन नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों की ओर से शुरु क‌िया गया है। शहर के कई इलाकों में ‘भारतीय मोदी आर्मी’ (बीएमए) के पोस्टर नजर आने के बाद भाजपा सकते में है। 
विज्ञापन


पार्टी ने इस संगठन के ख‌िलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर उनसे कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर 'भारतीय मोदी आर्मी' ने अपनी सफाई में कहा है कि यह संगठन मोदी के प्रशंसकों का है और पिछले सात सालों से सक्रिय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bhratiya modi army in Jammu and Kashmir
भारतीय मोदी आर्मी - फोटो : सोशल मीड‌िया

बीएमए के मुताबिक इस संगठन में 14 लाख से ज़्यादा कार्यकर्ता हैं जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मनिरपेक्ष छवि और उनके व‌िजन को प्रसारित कर रहे हैं।  संगठन के पहुंच पंजाब, हर‌ियाणा, द‌िल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान तक है। इस सभी राज्यों में इस संगठन के कार्यालय हैं। बीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव आहूजा का कहना है कि हमारा बीजेपी से कोई वास्ता नहीं है।

सूत्रों के मुताब‌िक भाजपा ने श्रीनगर आईजी जावेद मुज्तबा गिलानी को पत्र लिखकर बीएमए की गतिविधियों को रोकने की मांग की है। हालांक‌ि आईजी के मुताबिक उन्हें अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। 

भाजपा की ओर पेश की सफाई में कहा गया है क‌ि, 'उनका इस संगठन से कुछ लेना-देना नहीं है। कुछ बदमाश लोग बीएमए नाम का एक संगठन चला रहे हैं और उनकी गतिविधियों के बारे में अभी ठीक से पता भी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed