फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ASI suspended in jammu

ऑटो ड्राइवर को थप्पड़ मारने वाला ASI निलंबित

Sun, 12 Jan 2014 10:14 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Jan 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
ASI suspended in jammu

श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर नगरोटा में सब्जी लेकर जा रहे एक आटो चालक को नाके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने थप्पड़ रसीद कर दिया और आटो पर डंडे बरसाए। ट्रैफिक पुलिस की इस हरकत के बाद आटो चालक सड़क पर लेट गया।

विज्ञापन


हाईवे से गुजर रही अन्य गाड़ियों से भी लोग उतर आए और ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ट्रैफिक डीआईजी शफकत वटाली ने कार्रवाई करते हुए आटो चालक को थप्पड़ मारने वाले ट्रैफिक एएसआई दारा सिंह को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


मामले के अनुसार सुबह नौ बजे के करीब गफूर अहमद निवासी डनसाल नरवाल मंडी से सब्जी लादकर अपने आटो से वापस जा रहा था। आटो चालक को नगरोटा नाके पर रोका लेकिन गफूर ने अपना आटो नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आटो का पीछा किया और उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। गफूर ने कुछ दूर आगे जाकर अपना आटो रोक दिया। ट्रैफिक कर्मी ने उसे आटो नहीं रोकने पर थप्पड़ रसीद कर दिया।

गफूर ने ट्रैफिक कर्मी से थप्पड़ मारने पर आपत्ति जताई। इसी बीच, अन्य ट्रैफिक जवानों ने हाथापाई शुरू कर दी और गफूर सड़क पर लेट गया। मामला गंभीर होता देखकर दोनों ओर से आ रही गाड़ियां रुक गईं। कुछ लोग भी मौके पर जमा हो गए।


ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ तंग करने और रिश्वत मांगने जैसे आरोप भी लगाए गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ मारपीट करने और दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ट्रैफिक डीआईजी शफकत वटाली ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अन्य तीन कर्मियों का तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed