फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   asaram ashram case in jammu

आसाराम पर आरोप लगाने वाला खुद फंसा

Wed, 16 Oct 2013 08:26 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 16 Oct 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
asaram ashram case in jammu

आसाराम पर जम्मू के भगवती नगर स्थित आश्रम में तीन बच्चों को दफनाए जाने का आरोप लगाने वाले भोलानाथ के खिलाफ शिकायत पर कोर्ट ने नवाबाद पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


भोलानाथ उर्फ विनोद गुप्ता पर आरोप लगाए गए हैं कि उसने शिकायतकर्ता विक्रांत निवासी भगवती नगर को फोन कर कहा कि वह किसी लड़की को तैयार करे, जो आसाराम पर गंभीर आरोप लगा सके। लड़की की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन


किसी भी कब्र से मृत बच्चे का कंकाल लाकर भगवती नगर स्थित आश्रम की जमीन पर दबा दे। उसे काफी रुपये मिलेंगे। इस पर भोलानाथ ने कहा कि वह जम्मू आएगा और पुलिस को बताएगा कि आश्रम में बच्चे दफनाए गए हैं। इस पूरी बातचीत की सीडी भी कोर्ट में शिकायत के साथ पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट पीएस परमार की शिकायत पर स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट इलेक्ट्रिसिटी जम्मू (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) बलबीर लाल जसवाल ने एसएचओ नवाबाद को 156 (3) सीआरपीसी के तहत जांच करने के आदेश दिए।

एसएचओ नवाबाद जयपाल के अनुसार सीडी की प्रति उन्हें मिली है। दो दिन पहले विक्रांत की भोलानाथ से बात हुई है, जिसकी मोबाइल रिकार्डिंग है। सीडी को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।

मामले में भोलानाथ के खिलाफ 120-बी, 194, 211, 295, 295-ए/383, 195 और 195-ए के तहत मामला दर्ज करने की भी अपील की गई। विक्रांत शर्मा के अनुसार पहले तो वह हैरान रह गया। बाद में उसे समझ में आया कि आसाराम को झूठे केस में फंसाने की साजिश है।

उसने नरेंद्र सिंह को पूरी बात बताई और फोन पर रिकार्डिंग की गई। एसएसपी अतुल कुमार के अनुसार दोनों मामलों में भोलानाथ (भोलानंद) की जरूरत है और पुलिस उसे जम्मू लाने के लिए संपर्क में है।


गौरतलब है इससे पहले डॉ. राज कुमार चौधरी ने भोलानाथ के इंटरव्यू की रिकार्डिंग को पेश करके आसाराम के भगवती नगर स्थित आश्रम में तीन बच्चे दफनाए जाने के आरोपों की जांच की कोर्ट में अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed