{"_id":"593d5d584f1c1ba95d9beea9","slug":"army-will-make-educational-tours-to-a-group-of-20-young-kashmiris","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के 20 युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, देश का भ्रमण कराने ले जाएगी सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के 20 युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, देश का भ्रमण कराने ले जाएगी सेना
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Indian army
- फोटो : File Photo
सेना दक्षिणी कश्मीर के 20 युवाओं के दल को शैक्षणिक टूअर पर ले जाने की योजना बना रही है। विक्टर फोर्स के कमांडिंग अफसर मेजर जनरल बीएस राजू ने बताया कि सेना घाटी के पत्थरबाजों को बताएगी कि पत्थर बरसाने से उनके सपने पूरे नहीं होंगे। उनको दिखाया जाएगा कि देश का विकास कितना हो चुका है, जबकि वे अभी तक पत्थरबाजी में ही उलझे हैं। उन्हें अपना भविष्य संवारना होगा।
विज्ञापन
पत्थरबाजों को बताया जाएगा कि उनकी छवि एक अपराधी की बनती जा रही है। इसलिए इससे बाहर निकलकर अपना भविष्य संवारें। देश के बारे में सोचें और देश की तरक्की में शामिल हों। मेजर जनरल ने बताया कि जब उन्होंने कुछ पकड़े गए पत्थरबाजों से यह पूछा कि वे पत्थर क्यों फेंकते हैं, तो कुछ ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही ऐसा होते देखा है तो कुछ ने बताया कि वे सिर्फ आनंद लेने के लिए पत्थर फेंकते हैं।
विज्ञापन
मेजर जनरल ने बताया कि जब पत्थरबाजों से पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके भी कई सपने हैं, लेकिन यहां की विपरीत परिस्थितियों में उनके सपने साकार नहीं हो पा रहे। मेजर जनरल ने बताया कि अब वह उन युवाओं के सपनों को पंख लगाएंगे।
विज्ञापन
इसलिए दक्षिण कश्मीर के 20 युवाओं के दल को सद्भावना योजना के तहत भारत भ्रमण पर ले जाया जाएगा। स्थानीय पुलिस की मदद से उन युवाओं की पहचान की जा रही है, जिन्हें इस टूअर पर ले जाया जाएगा। उन्हें देश के विकास के बारे में बताएंगे।