{"_id":"58a2733b4f1c1b4f54d85288","slug":"army-personnel-injured-during-encounter-in-hajin-area-of-bandipora-district-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः सेना के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः सेना के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी के मरने और 4 जवानों के घायल होने की खबर है। जिले के हाजीन इलाके में सुुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकियों के मारे गए।
मुठभेड़ में मारे गए चारों आतंकियों से 4 एके-47 राइफल बरामद हुई। सेना के अनुसार आतंकियों से लोहा लेते हुए 2 जांबाज जवान भी शहीद हुए हैं। साथ ही 2 अन्य जवान घायल हैं।
विज्ञापन
#UPDATE: 1 terrorist killed & 4 army personnel injured in encounter b/w security forces and terrorists in Hajin area of #Bandipora (J&K)
— ANI (@ANI_news) February 14, 2017
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को सुरक्षा बलों ने कुलगाम में हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया था, जबकि 2 जवान भी शहीद हो गए थे। इसके बाद सेना की 1 राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 18वीं बटालियन के जवानों द्वारा कुलगाम के येरीपोरा इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।