{"_id":"57299bae4f1c1bd6795cd0e1","slug":"army-launched-a-massive-search-operation-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"LOC पर आतंकवादियों की घुसपैठ की सूचना पर सेना ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC पर आतंकवादियों की घुसपैठ की सूचना पर सेना ने चलाया सर्च अभियान
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 04 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
इलाके में सर्च अभियान जारी
- फोटो : PTI
एलओसी से आतंकियों की घुसपैठ की सूचना के बाद उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के कई इलाकों में सेना की ओर से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिन इलाकों में यह अभियान जारी है, उनमें क्रालपोरा, दरदसुन, ऋषिगुंड, गुजरयाल, वारसुन, चौकीबल, जूनऋषि और बुदनमबल शामिल हैं।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा में एलओसी के रास्ते आतंकियों के एक दल द्वारा घुसपैठ करने की सूचना मिली थी।
इसके बाद बुधवार सुबह से जिले के कई इलाकों में सेना का सर्च ऑपरेशन बड़े पैमाने पर जारी है। कई स्थानों पर सेना ने कुछ लोगों की शिनाख्त परेड भी करर्वाई।
जिले से बाहर जा रहे हर वाहन और व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार सेना को बुदनमबल इलाके से आतंकियों के एक बड़े दल द्वारा घुसपैठ की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन