फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath yatra registration begins

अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर में पंजीकरण शुरू

Tue, 19 Mar 2013 01:02 AM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra registration begins

अमरनाथ यात्रा 2013 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार को देशभर में पांच बैंकों की 422 शाखाओं पर शुरू हो गई। इस दफा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए साढ़े आठ लाख श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित किया है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर बैंक लिमिटेड, एसबीआई, पीएनबी, येस और एचडीएफसी बैंक की 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की चुनिंदा शाखाओं पर यह प्रक्रिया कोटा समाप्त होने तक जारी रहेगी। पंजीकृत श्रद्धालुओं को यात्रा अवधि के दौरान एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी यात्रा एरिया के अलावा पूरे राज्य में मिलेगा।
विज्ञापन


इस दफा श्राइन बोर्ड दोनों ट्रैक से रोजाना 7500-7500 श्रद्धालुओं को यात्रा पर भेजेगा। हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ अधिकतम प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालु उठा सकेंगे। लिहाजा रोजाना 16 हजार श्रद्धालुओं की मूवमेंट यात्रा एरिया में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा शुरू होने से ढाई महीने पूर्व पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के मकसद पर श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि इस दफा प्रबंधन श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर कोई समझौता नहीं करेगा।

सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर अमल करने की दृष्टि से यह कदम श्रद्धालुओं के हित में ही उठाया गया है। ताकि हर एक श्रद्धालुओं को विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित डॉक्टरों से मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने के लिए पूरा समय मिल सके।

लिहाजा हर श्रद्धालु सही तरीके से अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाकर पंजीकरण कराने के बाद यात्रा परमिट लेकर ही जम्मू कश्मीर में पहुंचे।

नवीन चौधरी के मुताबिक 13 वर्ष की आयु से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण नहीं होगा। छह सप्ताह तक अथवा इससे अधिक की गर्ववती महिलाओं को भी यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं होगी।

इस वर्ष यात्रा की अवधि 55 दिन रहेगी। यात्रा 28 जून को शुरू होने के बाद रक्षाबंधन पर 21 अगस्त को पवित्र छड़ी मुबारक के अमरनाथ गुफा में पहुंचने पर संपन्न होगी।

गौरतलब है कि सोमवार से आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन एंड दीयु, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटका, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और वेस्ट बंगाल में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई।


श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ प्रीतपाल सिंह ने सभी 422 केंद्रों पर पंजीकरण शुरू होने की पुष्टि करते हुए बताया कि आगामी चंद दिनों के भीतर इसके आंकड़े बोर्ड जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed