फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath yatra registration

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण सोमवार से

Sat, 16 Mar 2013 11:47 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra registration

अमरनाथ यात्रा 2013 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आगामी सोमवार से शुरू होगी।

विज्ञापन


देशभर में विभिन्न बैंकों की चुनिंदा 422 शाखाओं पर पंजीकरण की व्यवस्था श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने की है।

इनमें जम्मू-कश्मीर बैंक लिमिटेड, एसबीआई, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक की शाखाएं शामिल हैं। इस वर्ष यात्रा की अवधि 55 दिन रहेगी।

यात्रा 28 जून को शुरू होने के बाद रक्षाबंधन पर 21 अगस्त को पवित्र छड़ी मुबारक के अमरनाथ गुफा में पहुंचने पर संपन्न होगी।

श्राइन बोर्ड के सीईओ नवीन चौधरी ने स्पष्ट किया कि 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण नहीं होगा।

छह सप्ताह तक या इससे अधिक की गर्ववती महिलाओं को भी यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं होगी। पंजीकरण के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट इस दफा विभिन्न राज्यों द्वारा पंजीकृत डॉक्टर ही बनाएंगे।

ऐसे डाक्टरों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की गई है। इस साल एक मार्च से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट को मान्यता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed