फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   amarnath yatra, 28th june

28 से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, तैयारियां शुरू

Thu, 12 Jun 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 12 Jun 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra, 28th june

28 जून से आरंभ हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा संबंधी तैयारियां शुरू हो गई हैं। एडवांस पार्टियों को तैनात करने का काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कई स्थानों पर सुरक्षाबल तैनात भी हो गए हैं। जैसे-जैसे रास्ता साफ हो रहा, तैनाती भी गुफा की ओर होती जा रही है।

पैदल यात्रा मार्ग के चंदनबाड़ी, बालटाल तथा रंगामोड़ तक एडवांस पार्टियां पहुंच गईं हैं। रास्ते से बर्फ हटाए जाने के साथ सुरक्षा दल आगे बढ़ता जाएगा।

पवित्र गुफा तक तैनाती के साथ प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कश्मीर रेंज के पुलिस प्रमुख अब्दुल मीर ने बताया कि यात्रा केदौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए एडवांस पार्टियों को आगे भेजने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। कई दल अलग-अलग स्थानों पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों की पूर्ण तैनाती का काम यात्रा के आरंभ होने से काफी पहले पूरा हो जाएगा। वहीं इस बार भी अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने का मुख्य दायित्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कंधों पर ही रहेगा। सेना, सीमा सुरक्षाबल के अलावा राज्य पुलिस भी अपना दायित्व निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बल के प्रवक्ता किशोर प्रसाद के अनुसार इस बार भी 60 कंपनियों की तैनाती होगी। रोड ओपनिंग पार्टी के अलावा आधार शिवरों, विभिन्न पड़ावों, पवित्र गुफा, यात्रा मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी बल के पास रहेगी।

इसके अलावा सेना यात्रा मार्ग तथा गुफा के आसपास की चोटियों से नजर रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed