फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   altaf bukhari may be back in mahbooba Cabinet

अल्ताफ बुखारी को मिल सकता है कैबिनेट मंत्री का पद

Sun, 15 May 2016 08:52 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 15 May 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
altaf bukhari may be back in mahbooba Cabinet
अल्ताफ बुखारी मुफ्ती मोहम्मद सईद के शासनकाल में मंत्री रह चुके हैं। - फोटो : Getty Images

जम्मू-कश्मीर की पीडीपी-भाजपा गठबंधन में मुफ्ती मोहम्मद सईद के शासनकाल में मंत्री रहे अल्ताफ बुखारी की एक बार फिर से महबूबा के शासन में कैबिनेट मंत्री के तौर पर वापसी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो इस पर पार्टी द्वारा विचार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के महीने से पहले वे कैबिनेट मंत्री का पद संभाल सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अल्ताफ बुखारी पिछले दो महीनों में सरकार गठन को लेकर कुछ पीडीपी शीर्ष नेताओं के साथ तनाव भरे संबंध थे। लेकिन, जो कार्य उन्होंने श्रीनगर में किया है उसने उनकी श्रीनगर में दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


वे श्रीनगर में अपनी जड़ें मजबूत कर चुके हैं, जहां पीडीपी पर्याप्त मजबूत नहीं है। हाल ही में मुख्यमंत्री के कुछ कार्यक्रमों में अल्ताफ बुखारी को महबूबा के संग भी देखा गया, जो काफी समय से दूरी बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी के शीर्ष नेताओं को पता है कि यदि पीडीपी को श्रीनगर में अपनी पकड़ मजबूत बनानी है, तो उसके लिए अल्ताफ बुखारी ही एक मात्र चेहरा हैं। उन्होंने इस सीट से पीडीपी को जीत दिलाई थी और नेकां के इस सीट पर कायम दबदबे का सफाया किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed