{"_id":"f064f93da6963841d61133a120e6bdbb","slug":"air-force-fighter-jet-mig-21-crashes-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 27 May 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर बिजबेहारा में एयरफोर्स का जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई है और को-पायलट के बुरी तरह जख्मी होने की खबर मिली है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुआ लड़ाकू विमान मिग 21 था। यह विमान एक खाली जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
खबर के मुताबिक विमान रोज की तरह होने वाली ट्रेनिंग के लिए उड़ान पर था।
भारतीय वायुसेना और राज्य पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। दुर्घटनास्थल और आसपास के इलाके का हवाई निरीक्षण भी शुरू कर दिया गया है।