फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   a lashkar e taiba's terrorist cought at sopor region in j&k

भीड़ ने आतंकी की धुनाई कर घर जलाया

Sun, 20 Apr 2014 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 20 Apr 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
a lashkar e taiba's terrorist cought at sopor region in j&k

जिला बारामुला के सोपोर में एके-47 राइफल के बल पर युवती का अपहरण करने आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के मंसूबे को जनता ने खाक में मिला दिया।

विज्ञापन


पकड़ में आए एक आतंकी को गुस्साई भीड़ ने पहले जमकर पीटा और फिर उसके घर में आग लगा दी। भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया और इस दौरान कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठीचार्ज कर और आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस प्रवक्ता ने स्थिति को तनावपूर्ण, लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की का अपहरण करने आए थे आतंकी

a lashkar e taiba's terrorist cought at sopor region in j&k

जानकारी के मुताबिक सोपोर इलाके में लश्कर आतंकी इमरान अहमद डार उर्फ इमरान जबरू ने शुक्रवार देर रात एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की।

एके 47 राइफलों तथा यूबीजीएल से लैस करीब आधा दर्जन लोग युवती के घर पहुंचे और खुद को आतंकी बताकर परिवार वालों से युवती को उनके साथ भेजने के लिए कहा। युवती को उनके साथ न भेजने की सूरत में परिवार के सदस्यों की हत्या कर देने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सुरक्षा बलों के मौके पर पहुंचने से पहले ही चार संदिग्ध आतंकी मौके से भाग निकले जबकि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोपोर के पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने बताया कि घटना में शामिल इमरान अहमद आतंकी संगठन लश्कर का ओवर ग्राउंड वर्कर है। वह कई बार गिरफ्तार भी हो चुका है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से एक एके 47 तथा यूबीजीएल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed